फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधायक ने 520 लाभार्थियों को बांटे चेक और एफडी

Sun, 12 Apr 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत फिरोजाबाद क्लब प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा ने 520 पात्र लाभार्थियों को चेक और एफडी वितरित की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुसार श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मातृत्व शिशु लाभ, कन्या विवाह सहायता, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता और श्रम योगी मान धन योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, भगवान दास शंखवार, प्रमोद बघेल, श्याम सिंह यादव और सहायक श्रमायुक्त यशवंत सिंह सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें