फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sun, 29 Nov 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसजे कॉन्सेप्ट स्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एके कालेज के प्राचार्य डा. आरके सिंह और विशिष्ट अतिथियों में बीडीएम कालेज की प्राचार्या डा. नीता सक्सेना, नारायण कालेज के डा. कुलदीप सक्सेना, अशोक चन्द्र जैन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पण कर किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में में बार्बी डोल, छोटी सी आशा, जलवा-जलवा, राधा नाचेगी, तुझे सब है पता मेरी मा......और देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर छात्रों ने भाव-विभोर कर दिया। कोरियोग्राफर विशाल और अतुल ने भी धमाकेदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। वहीं श्रवण कुमार और चाय-पानी नाटकों द्वारा छात्रों ने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। प्रधानाचार्य रॉकमन सैमसन ने वर्षभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं आदि की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 इससे पूर्व स्कूल के मैनेजर इंजीनियर आलोक जैन ने अतिथियों का परिचय दिया और स्कूल के नौनिहाल छात्रों ने तिलक लगाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। डा. नीता सक्सेना ने कहा कि संस्था छोटे-छोटे बच्चों को नई दिशा दे रही है। डा. आरके सिंह ने प्रस्तुतियों को सराहा। इस अवसर पर सत्र 2014-15 के लिये छात्रा नियोनिका विग को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, छात्र शिखर अग्रवाल को बेस्ट स्टूडेंट्स इन एकेडमिक्स, संपदा को बेस्ट स्टूडेंट इन करिकुलर एक्टिविटी, आकर्षित चौहान को स्पेशल चाइल्ड का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार श्री मुरारीलाल जैन ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी अशोक चन्द्र जैन की ओर से प्रदान किये गये। डायरेक्टर राजीव जैन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन स्कूल की एक्सीड कॉर्डिनेटर रूपम बैजल और शिक्षिका संध्या यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें