मानव उत्थान सेवा समिति में हंस सत्संग मंदिर दबरई में विशाल सत्संग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने शिव पार्वती और राधा का रूप बनाकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था की ऊषा बाई ने भजन गाया। उज्जैन ने पधारे महात्मा तारामती बाई ने कहा कि जीवन में प्रकाश के लिए हमें प्रार्थना करनी चाहिए। दबरई आश्रम प्रभारी महात्मा सुधाबाई ने कहा कि आत्मा की जागृति से धर्म की स्थापना होती है। हरिद्वार से पधारे महात्मा विद्युतानंद ने कहा कि भगवान दुष्टों का विनाश करते हैं। एक जनवरी को सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया। इसका समापन बाबा टीएस सुरजीत गेस्ट हाउस में सत्संग के रूप में किया गया। शिकोहाबाद के प्रेमपाल यादव, वीरपाल यादव, रामबाबू, रजनेश, शैलेंद्र, प्रेमलता , महावीर, शंकर , ओमवती आदि उपस्थित रहे।