फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Fri, 01 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव उत्थान सेवा समिति में हंस सत्संग मंदिर दबरई में विशाल सत्संग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने शिव पार्वती और राधा का रूप बनाकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

 कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था की ऊषा बाई ने भजन गाया। उज्जैन ने पधारे महात्मा तारामती बाई ने  कहा कि जीवन में प्रकाश के लिए हमें प्रार्थना करनी चाहिए। दबरई आश्रम प्रभारी महात्मा सुधाबाई ने कहा कि आत्मा की जागृति से धर्म की स्थापना होती है। हरिद्वार से पधारे महात्मा विद्युतानंद ने कहा कि भगवान दुष्टों का विनाश करते हैं। एक जनवरी को सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया। इसका समापन बाबा टीएस सुरजीत गेस्ट हाउस में सत्संग के रूप में किया गया। शिकोहाबाद के प्रेमपाल यादव, वीरपाल यादव, रामबाबू, रजनेश, शैलेंद्र, प्रेमलता , महावीर, शंकर , ओमवती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें