फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने की बैठक, नगर मजिस्ट्रेट के सौंपा ज्ञापन

Thu, 10 Nov 2016 12:58 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बैठक करते व्‍याापारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 व्यापार मंडल रवींद्रलाल तिवारी की अध्यक्षता में जलेसर रोड पर स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें पांच सौ एवं एक हजार रुपया का नोट बंद किए जाने के कारण बाजार में उपजी स्थिति से निपटने पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि बाजार में पूरी ही तरह से अफरा-तफरी का माहौल है। क्योंकि नोट के नहीं चलने के कारण बाजार पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए ही गुरुवार से खुल रही बैंकों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की। उन्होंने बड़ा कैश ले जाने वाले व्यापारियों तथा उद्यमियों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। बैठक में मुख्यरूप से कैलाश उपाध्याय, अनिल मैनेजर, अमित वार्ष्णेय, सुशील जैन,सोनू वार्ष्णेय, देशदीपक यादव, राजेश अग्रवाल,त्रिलोकी पोरवाल, मोहित अग्रवाल, सोम दत्त गुप्ता,इनाम सिंह यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें