फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आरएम के सामने खुली बस अड्डे पर अवैध खोखा लगवाने की पोल

Mon, 24 Nov 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद बस स्टैंड पर निरीक्षण करते आरएम व एआरएम। विभाग स्रोत - फोटो : फिरोजाबाद बस स्टैंड पर निरीक्षण करते आरएम व एआरएम। विभाग स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इटावा परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) एसके नागर ने सोमवार को फिरोजाबाद बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस अड्डे पर अधिकारियों सरपरस्ती में लगने वाले अवैध खोखे की पोल खुल गई। आरएम ने तत्काल खोखे को हटवाने का आदेश दिया। सोमवार दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर क्षेत्रीय प्रबंधक एसके नागर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेमपाल सिंह और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश यादव के साथ बस स्टैंड पहुंचे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान, क्षेत्रीय प्रबंधक की निगाह बस स्टैंड के अंदर दूसरी तरफ रखे एक लोहे के खोखे पर पड़ी। यह खोखा कैंटीन संचालक द्वारा यात्रियों के न पहुंचने पर अतिरिक्त बिक्री के लिए अवैध रूप से रखा पाया गया। आरएम ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए तुरंत अवैध खोखे को हटाने के निर्देश दिए। कुछ मिनट के इस आकस्मिक निरीक्षण से बस स्टैंड स्टाफ के बीच खलबली मच गई।








सुभाष तिराहे से सीधी निकलने वाली बसों की जानकारी

निरीक्षण के दौरान, आरएम ने बस स्टैंड न आकर सीधे सुभाष तिराहे से निकलने वाली रोडवेज बसों के संबंध में भी जानकारी ली। स्टाफ ने उन्हें बताया कि बसों की निगरानी के लिए सुभाष तिराहे पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं, ताकि बसों के रूट विचलन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें