फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु ने अवतार लेकर किया बुराई का अंत

Tue, 16 Feb 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पं. मुन्नालाल शास्त्री ने श्रीराम अवतार, गंगा अवतरण और कृष्ण अवतार की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण जय कन्हैयालाल, नंद के घर आनंद भयौ के जयकारों से गूंज उठा। बधाई गीतों पर महिलाओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। कथा व्यास पं. मुन्नालाल शास्त्री ने भक्त की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्त नहीं होंगे तो भगवान कहां से होंगे। भगवान स्वयं सारा जग छोड़कर वृंदावन में वास करते हैं। भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर बुराई का अंत ही नहीं किया, अपितु सामाजिक समरसता भी स्थापित की। बुधवार दोपहर दो बजे से पांच बजे श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा का वर्णन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें