फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेयजल लाइन में लीकेज तीन घंटे की मशक्कत के बाद ठीक हुआ

Thu, 07 May 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पेयजल पाइप लाइन में लीकेज मरम्मत के दौरान मौजूद जलकल अभियंता। संवाद - फोटो : पेयजल पाइप लाइन में लीकेज मरम्मत के दौरान मौजूद जलकल अभियंता। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार की सुबह आगरा गेट उपरिगामी टंकी से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज हो गया। लीकेज की जानकारी के बाद जलकल अभियंता मौके पर दौड़े। करीब तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद लीकेज की मरम्मत हो पाई।
विज्ञापन

शहर के आंतरिक इलाकों महावीर नगर, आगरा गेट, नई बस्ती, आर्यनगर आंशिक के अलावा जैन नगर आदि में जलापूर्ति का केंद्र आगरा गेट उपरिगामी पेयजल टंकी की पाइप लाइन लीक हो गई। जलकल परिसर स्थित पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी होते ही एक्सइएन सतीश कुमार और अवर अभियंता मनोज कुमार मौके पर पहुंच गये। जलकल सूत्रों के अनुसार लगभग आठ बजे हुए लीकेज को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दुरूस्त किया गया। अवर अभियंता जलकल मनोज कुमार के मुताबिक पाइप लाइन में लीकेज की समस्या थी। जिसे दुरूस्त करा दिया गया।हालांकि सुबह जलापूर्ति समय सीमा के बाद हुये लीकेज का असर पेयजल आपूर्ति पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें