दोनों भाई पुताई का काम करते थे। एक मकान मालिक के यहां पुताई के काम के दौरान मोबाइल चोरी हो गया था। जिसमें चोरी का आरोप अवनीश उर्फ छोटू ने अपने बड़े भाई आकाश पर लगाया था। जिसके बाद से विवाद गहरा गया था।
शिकोहाबाद के गांव सहसपुर अब्बासपुर में छोटे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। दोनों भाई पुताई का काम करते थे।
विज्ञापन
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सहसपुर अब्बासपुर में गत 27 अप्रैल की रात खेत पर गेहूं की कटाई के दौरान मोबाइल चोरी के शक में दो भाइयों अवनीश उर्फ छोटू और आकाश के बीच विवाद पनपा था। दरअसल दोनों भाई पुताई का काम करते थे। एक मकान मालिक के यहां पुताई के काम के दौरान मोबाइल चोरी हो गया था। जिसमें चोरी का आरोप अवनीश उर्फ छोटू ने अपने बड़े भाई आकाश पर लगाया था। जिसके बाद से विवाद गहरा गया था।
आकाश ने गुस्से में तमंचे से अपने भाई अवनीश की गर्दन में गोली मार दी थी। गोली अवनीश की ठोड़ी में जाकर धंस गई थी। गंभीर घायल का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। जहां उसने उपचार के दौरान गत 28 अप्रैल को दम तोड़ दिया। मृतक के पिता उमेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई आकाश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
नसीरपुर पुलिस ने हत्यारोपी आकाश को मंगलवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे स्थित नगला जवाहर पुलिया के नीचे से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।