फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 23 Apr 2026 04:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- नगला श्रोत्रिय की घटना, 5 साल से पत्नी से चल रहा था विवाद, रोते-बिलखते छोड़ गया तीन बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना मटसैना के ग्राम नगला श्रोत्रिय में बुधवार रात एक मजदूर ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कमरे में फंदे पर लटका शव मिलने से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नगला श्रोत्रिय निवासी अजब सिंह उर्फ अजय (38) स्टेशन रोड स्थित एक कारखाने में मजदूरी करता था। बुधवार रात वह खाना खाने के बाद अपने दूसरे मकान पर सोने चला गया था। वहां उसने कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से कपड़े का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजन ने जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई करन ने बताया कि अजय का उसकी पत्नी नीतू से पिछले 4-5 वर्षों से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके ग्राम हरदोई, जनपद इटावा में रह रही थी। बृहस्पतिवार को अजय का भाई जयवीर नीतू को बुलाने भी गया था, लेकिन वह न तो खुद आई और न ही बच्चों को भेजा। बताया जा रहा है कि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है, जिससे अजय काफी मानसिक तनाव में था। वह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें