उद्योगबंधु की बैठक में मौजूद डीएम एवं अन्य अधिकारी व उद्योगपति। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : उद्योगबंधु की बैठक में मौजूद डीएम एवं अन्य अधिकारी व उद्योगपति। स्रोत: प्रशासन
फिरोजाबाद। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने व्यापारी बंधु की बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। व्यापारी बंधु की बैठक में शास्त्री मार्केट एवं चंद्रशेखर आजाद मार्केट के जर्जर होने के साथ कोटला रोड मंडी प्रांगण काफी नीचा होने की समस्या गूंजी। व्यापारियों ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार-शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट-की सीढ़ियां अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं।
बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है और जर्जर सीढ़ियों के कारण ग्राहक (विशेषकर महिलाएं) फिसल कर चोटिल हो जाती हैं। इसके साथ ही, सहायक नगर आयुक्त को अनुबंध के आधार पर दुकानों के प्रॉपर्टी ट्रांसफर और जर्जर निर्माण कार्य के सुधार के संबंध में पत्र प्रस्तुत किया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सुनील पैगोरिया ने नवीन मंडी स्थल (कोटला रोड) की भूमि का स्तर बाहरी जमीन से नीचे होने के कारण जल-निकासी की समस्या को रखा। मंडी प्रांगण में सिल्ट जमा रहती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने शहर की धरोहर घंटाघर का मुद्दा उठाया।
उन्होंने बताया कि इसका निर्माण वर्ष 1970 में श्री गोविंद राम अग्रवाल द्वारा करवाया गया था। नगर निगम द्वारा की गई तोड़-फोड़ के बाद अब इसके जीर्णाेद्धार पर लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल (शिकोहबाद) के नगर अध्यक्ष अजय मित्तल ने शिकोहबाद क्षेत्र में हो रही अनियमित बिजली कटौती की समस्या रखीं। उन्होंने बताया दिन भर में कई बार बिजली कटौती होती है। सीडीओ शत्रोहन वैश्य,नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय,अपर नगर आयुक्त अजय कुमार,शेखर चौरसिया उपायुक्त राज्यकर,राधा स्वामी मौर्य सहायक आयुक्त,बिजेंद्र कुमार पाल अधिशासी अभियंता,रूपेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता शामिल थे।