टूंडला के गदलपुरा में जनसभा को संबोधित करते बिहार सरकार के कैबिनेटमंत्री मुकेश साहनी
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। निषादों का हित विकाससील इंसान पार्टी में ही है। यह बात पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में उत्तम महाविद्यालय ग़दलपुरा में आयोजित निषाद समाज की जनसभा में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी ने कही।
उन्होंने कहा कि यूपी में जो सरकार बनेगी उसमें विकाससील इंसान पार्टी की अहम भूमिका रहेगी। सपा, बसपा, भाजपा व अन्य पार्टियों ने निषाद समाज का उत्पीड़न किया है। अब उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निषाद समाज ने विकाससील इंसान पार्टी को वोट देने का संकल्प लिया। इस मौके पर हरिओम निषाद, रामनाथ, गीतम सिंह, जेपी रावत, दिलकेश, भगवान सिंह, संतस्वरूप, मिट्ठू लाल प्रधान मौजूद रहे।