फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क किनारे रातभर पड़ा रहा घायल, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Tue, 09 Dec 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के बछगांव के खेरिया खुर्द में रविवार देर रात एक सड़क में एक युवक की जान चली गई। हादसे में घायल हुए युवक को रातभर कोई मदद नहीं मिली और उसने सड़क किनारे तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जितेंद्र उर्फ जीतू (45) निवासी गांव हरदासपुर, थाना नारखी पेशे से गाड़ी चालक थे। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि वह रविवार रात को फिरोजाबाद से अपने घर आ रहे थे, तभी बछगांव के पास खेरिया खुर्द पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। बाइक टकराने के बाद वह रातभर घटनास्थल पर सड़क किनारे पड़ा रहा। सोमवार सुबह राहगीरों की निगाह जितेंद्र पर पड़ी, जिसके बाद भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार वालों को सूचना दी। पंकज का कहना था कि अगर समय से जितेंद्र को किसी की मदद मिल जाती और अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।

मृतक के भाई पंकज ने बताया कि लगभग एक साल से जितेंद्र और उनकी पत्नी मंजू के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। मंजू पिछले दो माह से मायके गांव बैंदी में रह रही हैं। पंकज ने यह भी बताया कि 15 दिन पहले ही मंजू ने जेठ पंकज, सपना और सास शीला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें