विश्वकर्मा जयंती पर नगर में कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी विभागों में हवन पूजन कर भगवान विश्वकर्मा को याद किया गया। वहीं मैथिल ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, आरती उतारकर स्वागत भी किया गया।
मैथिल ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में राधाकृष्ण मंदिर से भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। हरी झंडी शिक्षक भोले सिंह ने दिखाई। शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट एवं घोड़ों के साथ भगवान गणेश महाराज का डोला चल रहा था। मां दुर्गा की झांकी के साथ ही शोभायात्रा में भगवान शंकर के साथ राधाकृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान जी महाराज एवं सांई बाबा की भव्य झांकी शामिल थीं। बैंडबाजों की मधुर संगीत की धुनों पर युवा थिरकते चल रहे थे। मुख्य झांकी के आगे आयोजक मंडल के पदाधिकारी थे। मार्ग में कई स्थानों पर भव्यता के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा से डाक खाना चौराहा, कोटला रोड, कोटला चुंगी से नगला करन सिंह होते हुए बंबा चौराहा स्थित हंस वाटिका पहुंचकर समाप्त हुई। समाज के लोगों से कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। संचालन भीष्मपाल सिंह ने किया। मैथिल ब्राह्मण सभा अध्यक्ष महेशचंद्र ऐलानी, उपाध्यक्ष महेशचंद्र झा, राम शंकर मुनीम कोषाध्यक्ष, दिनेशचंद्र झा संगठन मंत्री, सत्य प्रकाश झा, अनिल कुमार झा, रामकुमार झा, देवीराम, नरेंद्र कुमार टूंडला, पुष्पेंद्र कुमार शिकोहाबाद, कृष्णमुरारी, गीतम सिंह जसराना, मक्खनपुर से सत्यप्रकाश, नारखी से उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
हवन पूजन करके भगवान
विश्वकर्मा को किया याद
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भगवान विश्वकर्मा की जन्म जयंती पर सरकारी कार्यालयों में हवन यज्ञ किया गया। मशीनों के साथ यंत्र-तंत्र की पूजा की गई। राजकीय वाहन चालक महासंघ के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय प्रांगण में पंडित श्याम किशोर शास्त्री ने विधि विधान से हवन कराया। मुख्य अतिथि एई हितेंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज हम भले ही वैज्ञानिक विधि से विधान को तैयार कर रहे हों लेकिन विश्वकर्मा जी अदृश्य शक्तियों के रचनाकार थे। मंत्री महेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। करतार सिंह, विकास गुप्ता, ओमवीर सिंह, अरुण कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, गिरेंद्र सिंह, ललित कुमार, अरुण, अजीत, सुरेंद्र सिंह मौजूद थे। नगर निगम के जलकल विभाग में अपराह्न भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हवन-पूजन किया गया। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जीएम जलकल बीएन द्विवेदी, एई एमए हक, कर अधीक्षक रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार यादव, अवर अभियंता रमाशंकर राम, मुंशीलाल वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सतेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विद्युत विभाग के मौढ़ा स्थित स्टोर कार्यालय, इंडस्ट्रियल एरिया, सुहागनगर, एसएन बिजलीघर, पुरुषोत्तम बिहार, रसूलपुर, यूपीएसआईडीसी, दबरई बिजली घरों पर अवर अभियंताओं की मौजूदगी में हवन पूजन हुआ।