फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जसराना के मां कामाख्या धाम में 22 जून से शुरू होगा भव्य अंबुबाची महोत्सव

Tue, 16 Jun 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बा स्थित मां कामाख्या धाम में इस वर्ष पांच दिवसीय अंबुबाची महोत्सव 22 से 26 जून तक बेहद भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद मंदिर कमेटी और पुलिस-प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसके तहत सीओ और कोतवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि महोत्सव के तहत 22 जून को मां के गर्भगृह के पट बंद होंगे, जो 25 जून की सुबह खोले जाएंगे। इस बीच 24 जून को नगर में मां की भव्य पोशाक यात्रा और छप्पन भोग की झांकी निकाली जाएगी, जबकि 25 और 26 जून को भक्तों को मां के विशेष दर्शन प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


जसराना में मां कामाख्या के विग्रह की स्थापना अक्टूबर 1984 में हुई थी, जिसके बाद धाम के संस्थापक स्वामी माधवानंद के निर्देशन में जून 1985 से इस महोत्सव को मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। इस पांच दिवसीय आस्था के महापर्व में फिरोजाबाद और आसपास के जिलों के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और बिहार जैसे कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां कामाख्या के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें