फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गंगा स्नान के करने गए दूसरे युवक का शव भी मिला

Tue, 16 Jun 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला के गां नगला तुलसी में मनीष के शव आने के इंतजार में बैठे ग्रामीणसंवाद - फोटो : टूंडला के गां नगला तुलसी में मनीष के शव आने के इंतजार में बैठे ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
टूंडला। नगला तुलसी गांव से राजघाट गंगा स्नान करने गए दो युवकों की डूबकर हुई मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर हुआ है। देररात्रि आए एक युवक के शव का परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, दूसरे युवक के मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद गांव आने का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी राहुल कुमार रविवार शाम को अपने 14 चक्का वाले दो ट्रॉलाओं से गांव के 80 लोगों को सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जिला बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट के लिए ले गया था। गांव के इन लोगों में अजीत व उसका ममेरा भाई मनीष भी शामिल थे। अजीत के साथ उसकी मां ओमा देवी, भतीजी सोनम भी गंगा स्नान को गए थे। वहीं, मनीष के घर से उसके अलावा उसकी छोटी बहन डौली गंगा स्नान को गई थी। सोमवार सुबह मुख्य घाट पर भीड़ होने पर सभी पास ही टीले के निकट चले गए थे। गंगा स्नान के दौरान गांव का मनीष कुमार (18) और अजीत सिंह (18) गंगाजी में डूब गए थे।

डूबे युवकों में से अजीत के शव को सोमवार को ही बरामद कर लिया गया, जबकि मनीष का अभी तक पता नहीं चल सका है। देररात्रि अजीत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, जबकि मनीष का शव मंगलवार सुबह गंगा से बरामद हुआ है। उसका शव अभी तक गांव नहीं पहुंचा है। परिवारीजनों का रोते हुए बुरा हाल है। गंगा स्नान को साथ गई बहन डौली बार-बार बेसुध हो रही है। गांव में जगह-जगह बैठे लोग मनीष का शव आने का इंतजार कर रहे हैं। पूरे गांव में मातम सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें