फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम करेगी ओवरशूट की जांच

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रेलखंड पर हाथरस स्टेशन के निकट विक्रमशिला एक्सप्रेस के चालक द्वारा रेड सिग्नल पार करने के मामले में रेलवे ने जांच टीम का गठन कर दिया है। चार सदस्यीय टीम तीन दिन में डीआरएम को रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन

 बुधवार को हाथरस रेलवे स्टेशन के निकट विक्रमशिला एक्सप्रेस का चालक स्टेशन के रेड हुए होम सिग्नल को पार कर गया था। स्टेशन मास्टर जगदीश ने ओएचई लाइन काटकर ट्रेन को रोका न होता तो वह आगे मैन लाइन पर खड़ी महानंदा एक्सप्रेस से टकरा जाती। इस मामले में डीआरएम इलाहाबाद ने जांच के आदेश दिए हैं। रेल अधिकारियों ने ट्रेन के चालक संजय श्रीवास्तव (कानपुर हेडक्वार्टर) व गार्ड रामन मीणा (टूंडला हेड क्वार्टर) को उतारकर उनका डाक्टरी परीक्षण कराया था। जांच के लिए रेलवे के परिचालन प्रबंधक, मंडल संरक्षा अधिकारी, मंडल इंजीनियर व मंडल सिग्नल दूर-संचार अभियंता की समिति गठित की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि अभी संबंधित रेल कर्मचारियों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कोहरे के चलते रद्द ट्रेनें
अजमेर से चलकर राजेन्द्र नगर जाने वाली जियारत एक्सप्रेस, जयपुर से इलाहाबाद जाने वाली जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, अप की लिच्छवी एक्सप्रेस व मेरठ से चलकर इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें