फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों का शिलान्यास फिर भूल गए विकास

Sat, 13 Jun 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पूर्व नई आबादी क्षेत्र की जिन गलियों का शिलान्यास पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर ने किया था उनका निर्माण एक वर्ष बीतने के बाद भी नहीं हो सका। नई आबादी के बाशिंदे दल-दल युक्त मार्ग से गुजरने को विवश हैं। कहीं पत्थरों को डलवाकर तो कहीं मात्र नालियों को बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया। निगम के अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

निगम का हिस्सा बनी कश्मीरी गेट क्षेत्र में मोहम्मदी मस्जिद पास इसी तरह का हाल दिखाई देता है। मस्जिद के निकट छुट्टन वाली गली में पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर की शिलान्यास पट्टिका तो लगे हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया। वहां नालियां तो बनाईं गलियों का निर्माण अभी तक नहीं हुआ। यह हाल किसी गली विशेष का नहीं हर गली का दिखाई देता है। गंदगी युक्त जलभराव से घिरी गलियों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पप्पू एवं शेरा वाली गली में दल-दल से बचने को सिर्फ सीसी के पत्थर डाल दिए। शाहरुख की गली में सीवर लाइन के गड्ढे बनाने के साथ ही ऊंचे हब बना दिए लेकिन गलियों को नहीं बनाया। गंदा पानी सीवर लाइन में तब जाए जब गलियां बनें। यह हाल मोहम्मदी मस्जिद के आस-पास की प्रत्येक गली का है। नूरी मस्जिद के पास की गलियां नीचे और नालियों का पानी ऊपर बहता हैं क्योंकि नालियां कभी साफ ही नहीं की गईं। सफाई को ठेका कर्मचारी एक बार लगा भी दिए तो वह तलीझाड़ सफाई नहीं कर के गए। चिश्तीनगर की गलियों का भी यही हाल है। पूर्व सभासद इकरार अहमद ने कहा कि गलियों के टेंडर तो हो चुके लेकिन ठेकेदारों ने काम नहीं लगाया है। इसके कारण ही दिक्कत है।

महिला का हाथ टूटा, बच्ची का सिर फूटा
दल-दल युक्त गलियों में पत्थर डालना मुसीबत बन गया। नाजमा देवी तो 20 दिन पूर्व पत्थर से फिसल गईं थी। उनके हाथ में फैक्चर हो गया। चार वर्षीय बेटी खुशी के पत्थरों पर गिरने के कारण सिर में चोट लग गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि गलियां बनानी हैं तभी पत्थर डाले जाएं।
विज्ञापन


तो कब होगा विकास
- कश्मीरी गेट निवासी विस्मिल ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसा लगा था कि सभी गलियां बन जाएंगी। सवा वर्ष बीत गया किसी ने क्षेत्र की ओर मुड़कर नहीं देखा।
- मुन्नीदेवी ने कहा कि दिन रात गंदगी युक्त जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। न विधायक ध्यान देते और न ही निगम के अधिकारी। आखिर किससे करें फरियाद। कोई तो सुनवाई करें।
- नाजमा देवी ने कहा कि पत्थर डालने के बजाय गलियों का निर्माण कराया जाए। गलियां बनने से जलभराव नहीं होगा तो मच्छरों के प्रकोप से बचेंगे। निगम के अफसरों को अधूरे कार्यों की ओर देखना चाहिए।

शिलान्यास के बाद नई आबादी क्षेत्र की जो गलियां नहीं बनी हैं उनका आंकलन करके शीघ्र निर्माण शुरू कराया जाएगा। अवस्थापना निधि से 15-16 गलियों का निर्माण होना है। कौन-कौन सी गलियां हैं इनकी सूची भी बनाई जाएगी।
रामौतार रमन नगर आयुक्त फीरोजाबाद।

सुधार नहीं किया तो कमेटी करेगी आंदोलन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी की फईम कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र अजमेरी गेट, लालपुर, हबीबगंज, छपरिया, दीदीमई, मक्का कालोनी, विलाल नगर, छिदामुल नगर के साथ ही अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में गंदगी का आलम है। सफाई कर्मी नहीं आते। मच्छरों का प्रकोप इतना कि रात को चैन की नींद नहीं सो पाते। आकाशवाणी रोड से लालपुर रोड तक नाला निर्माण अधूरा है। विकास का कोरा ढिंढोरा पीटा जा रहा है। विकास को आई धनराशि का बंदरबांट हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सफाई एवं विकास नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इब्ने हसन अंसारी, हादी हसन अंसारी, शरीफ, गुफरान, इस्लाम, अमन द्विवेदी, हाजी जमालउद्दीन, फिदा हुसैन, इमरान मंसूरी, अफसार, परवीन, शाहबाज, निहा, सुहैल, फरमान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें