शिकोहाबादफोटो-203-पूर्व सैनिक को अंतिम विदाई देते आर्मी के जवान एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन
- फोटो : photo
शिकोहाबाद। नायब सूबेदार विजय सिंह का 87 वर्ष की उम्र में हृदयगति थमने से निधन हो गया। पूर्व सैनिकों एवं आगरा से आए आर्मी के जवानों ने भी शहीद को तिरंगा ओढ़ाकर राष्ट्रीय सम्मान देते हुए अंतिम विदाई दी।
भारतीय पूूर्व सैनिक लीग जनपद फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामवीर सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिक के पैतृक गांव किसरांव जाकर पूर्व सैनिक को तिरंगा में लपेट कर उन्हें सलामी दी। इस दौरान स्टेशन हेड क्वार्टर आगरा से सैन्य आये आर्मी के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर अंतिम विदाई दी। नायब सूबेदार विजय सिंह ने 1962 चीन के साथ-साथ 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भी मेडिकल टीम के साथ सक्रिय रहे थे। इस मौके पर गांव, परिवार, रिश्तेदारों के अलावा के साथ ही उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट आरपी यादव, कैप्टन रवींद्र सिंह, केपी सिंह, शेर सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, रामऔतार, नरेश यादव, नरेन्द्र कुमार, सोपान सिंह, सुनील कुमार, श्याम सुंदर सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।