टूंडला स्टेशन पर अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होता श्रद्धालुओं का जत्था संवाद
टूंडला। रेलवे स्टेशन से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया। समाजसेवियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को जलपान फूलमालाएं पहनाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालु मोनू भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार सुबह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। समाजसेवी रिंकू उपाध्याय ने दर्शन के लिए जा रहे लगभग 100 श्रद्धालुओं का गंगोत्री मेडिकल स्टोर पर चंदन और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान खिलाकर और लस्सी पिलाकर रवाना किया। दर्शन के लिए गए श्रद्धालु दिल्ली होते हुए बालटाल कश्मीर के लिए प्रस्थान करेंगे। बालटाल पहुंचकर 3 जुलाई को बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन करेंगे।
इस दौरान अनुज भारद्वाज, प्रदीप पाठक, प्रदोष भारद्वाज, कोमल सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, हरकेश पाठक, नकुल कुमार, विक्की गुप्ता, सुधीर गुप्ता, प्रवीन, संजय चौहान, निखिल उपाध्याय, अजीत कुमार, सुबोध गौतम, राहुल गौतम, हरीबाबू, संजय उपाध्याय, अलका भारद्वाज, अंजली भारद्वाज, वंदना उपाध्याय मौजूद रहे।