फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर्स को दी विदाई

Sun, 21 Feb 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यंग स्कॉलर्स एकेडमी के सभागार में 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और वाद्य यंत्रों द्वारा विविध प्रकार का संगीत प्रस्तुत किए। साथ ही 12वीं के छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियां देकर संबोधित किया। छात्र-छात्राओं के समूह गान एवं नृत्य की सभी ने भूरि-भूरि प्रसंशा की। मिस्टर एवं मिस फेयरवेल आनंद एवं प्रियंका शर्मा रहे। विद्यालय के प्रबंधक डा. एके आहूजा ने कहा कि विदाई समारोह आपकी पूर्णता नहीं है अपितु पूर्णत: की ओर अग्रसर होने का पहला पड़ाव है। इस अवसर पर  छात्र पुलकित यादव को एनडीए में चयनित होने पर बधाई दी गई। अरुणा आहूजा, निदेशक डा. संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा ने सभी प्रतिभागियों को शुभाशीष दिया। प्रधानाचार्या पूजा कपूर ने सभी को परीक्षा में अच्छे अंक लाकर उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में ‘चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना’पंक्तियों के साथ सभी को उपहार देकर विदा किया गया। संचालन अभिनेश और नितिन कुमार ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें