फिरोजाबाद। विश्व विद्यालय परीक्षा फार्म भरने को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक छात्रा के परिजनों ने एसआरके कॉलेज परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में कॉलेज प्रशासन व पुलिस ने छात्रा के परिजनों को समझा कर वापस भेजा। मामले में कॉलेज की ओर से छात्रा के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
शुक्रवार को स्थानीय एसआरके महाविद्यालय में परास्नातक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा शुक्रवार को विश्व विद्यालय परीक्षा फार्म भरने आई थी। किसी बात को लेकर छात्रा की कॉलेज स्टाफ से कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रा परीक्षा फार्म जमा करा लिया गया। घटना को लेकर छात्रा के परिजन शुक्रवार को दोबारा कॉलेज पहुंच गए।
उनकी कॉलेज स्टाफ से जमकर कहासुनी हुई। कॉलेज प्रशासन को आरोप है कि छात्रा के परिजनों ने शिक्षकों को हड़काने के साथ ही अभ्रद भाषा का प्रयोग किया। हंगामे की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में समझाकर छात्रा के परिजनों को वहां से वापस भेज दिया गया। बाद में कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एमए उत्तरार्ध की एक छात्रा वृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म भरने को आई थी। उसने विश्वविद्याल परीक्षा फार्म के साथ जरूरी शैक्षिक प्रपत्र संलग्न नहीं किए। इस पर उसे प्रपत्र संलग्न करने को कहा गया। इसी बात पर कुछ कहासुनी हुई। छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार को कॉलेज कैंपस में अभद्रता,हंगामा किया।
डॉ प्रभाष्कर रॉय प्राचार्य एसआरके महाविद्यालय