फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेल किट पाकर खिले युवाओं के चेहरे

Sat, 04 Oct 2025 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- जसराना के ब्लॉक में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा ब्लाॅक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवक-युवतियों को खेल किट का वितरण किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने किया। कार्यक्रम में मौजूद खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार के साथ ब्लॉक प्रमुख ने युवक एवं युवतियों को खेल किट का वितरण किया। पचास से अधिक युवक एवं युवतियों को खेल किट देते हुए ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने कहा प्रदेश एवं केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। कहा कि युवक एवं युवतियां पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा खेल किट को घर तक सीमित न रखें उसका सदुपयोग करें और अपना भविष्य सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रामवरन ने बताया युवक एवं युवतियों को खेल किट में फुटबॉल, बॉलीबॉल, रस्सी, पंप आदि सामिग्री दी गई है। कार्यक्रम के दौरान राकेश कुमार, निर्मल कुमार, कृष्ण कुमार, ज्ञानेंद्र प्रताप, दिनेश लोधी, आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें