फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के यूईआरसी (अर्बन एजूकेशनल रिसोर्स सेंटर) आर्य नगर में वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन करने पहुंचे शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों में डिप्टी बीएसए के व्यवहार के खिलाफ आक्रोश था। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


  विगत दिनों वार्षिक परीक्षाओं के दौरान डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने निरीक्षण किया था। मूल्यांकन करने पहुंचे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि डिप्टी बीएसए गलत ढंग से व्यवहार करते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई शिक्षकों से अभद्रता भी की। स्कूल में मौजूद नहीं होने के बावजूद शिक्षकों पर उन्होंने नकल कराने का आरोप लगा दिया।

शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। सचूना पर बीएसए बालमुकुंद प्रसाद के पहुंचने पर शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।  बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही।
विज्ञापन



नौ बजे से शिक्षक भटकते रहे इधर-उधर
शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का कोई इंतजाम नहीं था। शिक्षक सुबह नौ बजे यूईआरसी पहुंच गए लेकिन कॉपियां 12 बजे तक वितरित नहीं हो सकीं। इसके बाद शिक्षक ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया।

-----बाक्स---
कला वर्ग के शिक्षक को विज्ञान की कॉपी
हिंदी  मीडियम के कला वर्ग के शिक्षक को अंग्रेजी माध्यम स्कूल की विज्ञान वर्ग की कापियां दे दीं। वहीं, जो विज्ञान का शिक्षक था उसे सामाजिक, हिंदी की कॉपियां दी गईं। ऐसे में शिक्षक परेशान रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें