फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के विरोध में लामबंद हुए विद्युत कर्मचारी, नारेबाजी

Wed, 24 Feb 2016 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कालोनी में विद्युत विभाग की टीम पर मंगलवार को हुए हमले के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। एसएन और गांधी पार्क का फीडर बंद कराने के साथ ही गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डिवीजन कार्यालय पहुंचकर विद्युत अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत विभाग की कनेक्शन टीम के कर्मचारी लामबंद हो गए। कर्मचारियों ने एसएन और गांधी पार्क फीडर को बंद करा दिया। शहरी क्षेत्र के अन्य फीडरों पर तैनात कर्मचारियों ने काम नहीं किया। उधर डिस कनेक्शन टीम के अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गांधी पार्क फीडर पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए लेबर कालोनी फाटक स्थित डिवीजन कार्यालय पर पहुंच गए और एक्सईएन शहर सुभाष चंद्र शेखर से वार्ता की। इस मौके पर बंटू यादव, राजा जैन, मयंक शर्मा, मनोज कुमार, रमाकांत शर्मा, संतोष, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे कराने की मांग को लेकर पहुंची महिलाओं ने लाइनपार थाने का घेराव किया। थाने में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया और पुलिस प्रशासन को खरीखोटी भी सुनाईं। मामला बढ़ता देख पुुलिस ने महिलाओं को समझाबुझाकर वापस घर भेजा। एसओ ने मामले की जांच कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह थाना लाइनपार में विद्युत विभाग के विरोध में स्वर गूंज उठे। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाएं विद्युत कर्मचारियों पर मुकदमे की मांग कर रहीं थी। थाना लाइनपार पहुंची महिलाओं ने पुलिस को विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इस संबंध में महिलाओं से पुलिस की नोंकझोंक भी हुई।
बताते चलें कि मंगलवार दोपहर को विद्युत कनेक्शन कटने के बाद लेबर कालोनी निवासी उमेश पचौरी के पुत्रों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ विद्युत विभाग के कर्मचारियों की पिटाई कर दी थी। इसके चलते चार कर्मचारी गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं देर शाम विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सत्य नारायन की तहरीर पर पुलिस ने जीतू, कन्हैया, छोटू पुत्रगढ़ उमेश पचौरी, अनिल, मनोज व लालता प्रसाद पुत्रगढ़ रामप्रकाश तथा रोहित पुत्र अनिल शर्मा के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी जब उमेश के परिवार की महिलाओं को हुई तो वह क्षेत्रीय महिलाओं के साथ थाने पहुंचीं। कोतवाल लाइनपार गिरीश चंद्र तिवारी ने बताया कि महिलाएं फर्जी मुकदमा दर्ज कराने थाने आई थी। लेकिन मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इस पर महिलाएं आक्रोशित हो गई। यदि महिलाओं का आरोप सही होता तो मुदकमा दर्ज कर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती।


ट्रक की टक्कर से महिला घायल
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। थाना शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहा के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हरि प्यारी पत्नी इंद्रराज निवासी लालपुर इटावा घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। बताया जाता है कि महिला पति के साथ बाइक से शिकोहाबाद आ आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें