फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 18 सैलानियों के लिए खुले ईको टूरिज्म केंद्र रपड़ी के द्वार

Sun, 02 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 उद्घाटन सत्र के दौरान ईको टूरिज्म केंद्र पर पौधारोपण करते जनप्रतिनिधि व वन विभाग के अधिकारी। स - फोटो : उद्घाटन सत्र के दौरान ईको टूरिज्म केंद्र पर पौधारोपण करते जनप्रतिनिधि व वन विभाग के अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार को ईको टूरिज्म सेंटर रपड़ी में पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई। महापौर कामिनी राठौर एवं विधायक सदर मनीष असीजा ने वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ईको पर्यटन केंद्र के तीसरे सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद-फतेहाबाद मार्ग स्थित रमणीक स्थल रपड़ी में वन विभाग द्वारा यमुना की तलहटी में ईको टूरिज्म सेंटर विकसित किया है। बरसात के दिनों में यमुना में आई बाढ़ के बाद ईको टूरिज्म सेंटर पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। कई दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग द्वारा ईको टूरिज्म सेंटर को दोबारा सजाया-संवारा गया है। शनिवार को महापौर कामिनी राठौर एवं सदर विधायक मनीष असीजा ने संयुक्त रूप से ईको टूरिज्म केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भी टूरिज्म केंद्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी भानेंद्र सिंह के अलावा वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें