बाबा नीम करोरी धाम का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोतः प्रशासन
- फोटो : बाबा नीम करोरी धाम का निरीक्षण करते डीएम व अन्य अधिकारी। स्रोतः प्रशासन
फिरोजाबाद। दबरई स्थित ऑडिटोरियम, निर्माणाधीन ग्लास म्यूजियम और अकबरपुर (टूंडला) स्थित बाबा नीब करौरी धाम परिसर में बने बहुउद्देश्यीय हॉल का शनिवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।
डीएम ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे ग्लास म्यूजियम के निर्माण की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने परिसर के आस-ेपास उगी झाड़ियों को बुलडोजर से साफ कराने, एक आधुनिक कैफे का निर्माण करने के साथ उद्यान विभाग को वहां पौधरोपण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम जिले के विकास और उसकी पहचान में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही, उन्होंने नीब करौरी धाम में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी, कैंटीन आदि का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद