फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अनुपस्थित मिला स्टाफ

Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
सीएमओ ने जिला अस्पताल में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। हर बार की तरह इस बार भी जिला अस्पताल में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं, सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ सबसे पहले बर्न वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड के बाहर नोटिस बोर्ड पर चिकित्सकों की ड्यूटी नहीं लिखी थी। सीएमओ ने नियमित ड्यूटी करने वाले स्टाफ का नाम एवं पद अंकित करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में जगह-जगह सीएमएस सीयूजी नंबर और ट्रोल फ्री नंबर अंकित कराने के लिए कहा। सीएमओ ने खाने का मीनू लिखने का भी सीएमएस डा. अजय शुक्ला को दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल की दिन में तीन बार सफाई की जाएगी। सीएमओ ने अस्पताल की ओटी, ओपीडी और वार्डों की व्यवस्थाएं देखीं। इधर, वृद्ध जन वार्ड का निरीक्षण भी किया। सीएमओ ने मरीजों से पूछा कि दवा का कितना रुपये मांगा जाता है? मरीजों ने निशुल्क इलाज देने की बात कही।
विज्ञापन


हजार नहीं दो सौ रुपये जुर्माना
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अस्पताल की दीवारों पर थूकने पर हजार रुपये जुर्माना अंकितथा। सीएमओ की निगाह इस पर पड़ी तो उन्होंने हजार रुपये की जगह जुर्माना दो सौ रुपये अंकित कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि जब दो सौ रुपये की रसीद का प्रावधान है तो आठ सौ रुपये कहा जाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें