फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच उड़नदस्तों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक डीएम ने ली।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में शिथिलता बरतने वाले निर्वाचन उड़नदस्ता टीम के पांच कार्यकारी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण अंचल में आचार संहिता का पालन नहीं होने पर बीडीओ को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश प्रकाश ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा सामान्य निर्वाचन में तैनात नोडल अफसरों, आरओ, एआरओ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पाया कि पांचों विधानसभा की 15 उड़नदस्ता टीमों में से पांच टीमें क्षेत्र में निकली ही नहीं। डीएम ने मजिस्ट्रेट, पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए। डीएम ने साफ कहा कि भविष्य में अभियोग दर्ज कराने के निर्देश एडीएम उदय सिंह को दिए। डीएम ने सभी बीडीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर, झंडी, वाल पेटिंग्स दिखाई दी तो बीडीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता के उल्लंघन होने पर ईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में कहा कि चुनाव में आने वाले प्रेक्षकों में से तीन को हजरतपुर गेस्ट हाउस, तीन को सिविल लाइंस और एक को रसूलपुर गेस्टहाउस में ठहराएं। प्रेक्षकों के सभी लाइजनिंग ऑफिसर बुकलेट आदि तैयार कर लें। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देने के साथ पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया। एडीएम उदय सिंह, एसपी ग्रामीण अमर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, नगर आयुक्त रामौतार रमन, सभी एसडीएम और नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें