फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 38371 हेक्टेयर फसल हुई बर्बाद

Wed, 04 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिन की बारिश ने किसानों को बड़ी चपत लगाई है। शासन के निर्देश पर बुधवार शाम प्रशासन ने चारों तहसीलों की रिपोर्ट बनाकर भेजी है। गेहूं में 15 प्रतिशत, चना, मटर व अरहर में दस प्रतिशत, राई व सरसों में 20 तथा आलू की फसल में 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



बेमौसम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया। आलू की फसल में क्यारियों में पानी भरने के कारण गुणवत्ता प्रभावित होगी वहीं खुले आलू के हरे हो जाने के कारण भी असर पड़ेगा। बड़ी संख्या में गेहूं एवं जौ की फसलें खेतों में गिरने के कारण हानि हुई है। राई सरसों के साथ ही तिलहन में चना, मटर व अरहर की फसल को काफी हानि हुई है। हालांकि बुधवार को मौसम साफ हो जाने के कारण किसानों को काफी राहत मिली। प्रमुख सचिव आपदा एवं राहत के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से फीरोजाबाद, जसराना, शिकोहाबाद एवं टूंडला तहसील क्षेत्र में नुकसान का आंकलन कराया है।

किस फसल का कितना हुआ नुकसान
गेहूं         24293 हेक्टेयर
जौ           1134 हेक्टेयर
दलहन        134 हेक्टेयर
तिलहन      3060 हेक्टेयर
आलू        9750 हेक्टेयर
-------------------------
कुल हानि   38371 हेक्टेयर
-------------------------

तीन दिन की बारिश से जिले में 38371 हेक्टेयर फसलों में हानि हुई। चारों तहसीलों में लगभग बराबर नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। होली के तुरंत बाद शासन का आदेश होगा तो विस्तार से सर्वे कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मेंद्र सिंह, एडीएम फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें