टूंडला में रेलवे स्टेशन के ऊपर बने पिब्ल्क पुल को हटाते छोटी क्रेन संवाद
टूंडला। शहर के रेलवे स्टेशन पर ब्रिटिश शासनकाल के दौरान लाइनपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए निर्मित एक पुराने सार्वजनिक जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। यह पुल करीब डेढ़ सौ साल पहले अंग्रेजों द्वारा रेलवे परिसर में आवागमन की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के ऊपर बनाया गया था।
यह ऐतिहासिक पुल जर्जर स्थिति में पहुंच गया था, इसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसे नए प्लेटफॉर्म पुल से जोड़ दिया था। नए प्लेटफॉर्म पुल को अब लाइनपार क्षेत्र से भी पूरी तरह से जोड़ दिया गया है, जिसके बाद पुराने और जर्जर पुल को ढहाने का कार्य किया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर लगाई गई क्रेन ने कुछ ही घंटों में इस पब्लिक पुल को बिना किसी रेल ट्रैक को बाधित किए हटा दिया।
रेल अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य रेलवे के आधुनिकीकरण और विरासत संरचनाओं के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है, जहां पुरानी और असुरक्षित संरचनाओं को नई, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से बदला जा रहा है।