सात सौ करोड़ की विकास योजनाओं को हरी झंडी देंगे सीएम
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह मई को जिले में आ रहे हैं। 75 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही 626 करोड़ की योजनाओं को शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने सीएम के जिले में आगमन की तैयारी करनी शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले में आगमन की सूचना जिला प्रशासन को एक दिन पहले ही मिल गई थी। शासन का पत्र आने के साथ प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई। प्रशासन के सूत्रों की मानें तोमुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा शासन की महत्वाकांछी योजनाओं के पात्रों को खुद ही पेंशन,चेक का वितरण करेंगे। वह राजकीय कन्या इंटर कालेज, दस पाइप पेयजल योजना,दो पुर्नगठित पेयजल की योजनाएं,शिकोहाबाद -एटा मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ी करण,नगर निगम के छह कार्यों को मिलाकर कुल 626 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं ट्रामा,सौ शैय्या के महिला अस्पताल,रोगी आश्रम स्थल का 21 करोड़ एवं राजस्व वीडियो कांफ्रेसिंग सेंटर, शिकोहाबाद स्थित एकी कालेज के छात्र छात्रावास, कृषि शंकाय प्रयोगशाला, आईटीआई शिकोहाबाद के 5.49 करोड़ की लागत से बने भवन,जनेश्वर मिश्र योजना से 42 गांव में कराए सीसी कार्य एवं मक्खनपुर जेबडा़ पर ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। प्रभारी सीडीओ सर्वेशचंद्र यादव ने कहा मुख्यमंत्री 75 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा 626 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगें।