फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शौचालयों के सत्यापन के लिए विभाग ने दौड़ाईं नौ टीमें

Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सामुदायिक शौचालयों का स्वयं सहायता समूह सही प्रकार से संचालन कर रहे या नहीं इसके सत्यापन का निर्णय डीपीआरओ जगदीश राम गौतम ने लिया है। सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को शौचालय भवनों की जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इन शौचालय भवनों को बनाने के साथ ही इनके संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई थी। जिला प्रशासन को यह जानकारी मिल रही थी कि कई सामुदायिक शौचालय भवनों के ताले तक नहीं खुल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से मिल रही शिकायतों को डीएम रमेश रंजन ने गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने जिले के सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को पत्र जारी करके सामुदायिक शौचालय भवनों के संचालन की रिपोर्ट तलब की है। सत्यापन के दौरान यदि कोई सामुदायिक शौचालय बंद मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें