देश को तेजाब की तरह जला रहा है आरक्षण: उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज के क्षत्रिय धर्मशाला में भारतीय सवर्ण संगठन का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कई जिलों के पदाधिकारियों ने शिरकत कर आरक्षण को देश विरोधी व्यवस्था बताते हुऐ आर्थिक आधार पर दिए जाने की मांग की।
सवर्ण समाज के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह परिहार ने कहा कि 1990 से सवर्ण यूपी में पिछड़ों की चरण वंदना करता आ रहा है लेकिन अब यह स्वीकार्य नही होगा। योगेंद्र सिसौदिया ने कहा कि हर नेता पहले सवर्ण समाज को झांसे में लेकर वोट हासिल कर लेता है, लेकिन बाद में कोई सुनवाई नहीं होती। उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि सवर्ण संगठन को किसी पार्टी के सामने झुकने की जरूरत नहीं है। शशांक वीर प्रताप ने सवर्ण शासकों के इतिहास के बारे में बताया। अतुल प्रताप सिंह ने रजौरा प्रकरण में सवर्णों की एकजुटता की प्रशंसा करते हुऐ सदैव संगठित रहने का वादा लिया। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि सवर्ण भी अब परिवर्तन चाह रहे हैं। जिस पार्टी को सवर्ण समाज का साथ चाहिए उसे हमारी मांगों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करना होगा। चंद्रप्रकाश आर्य, अतुल प्रताप सिंह, शशांक वीर प्रताप सिंह, अजीत अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीसिंह तोमर, कोषाध्यक्ष पवन उपाध्याय, श्रीमती सरोज शर्मा, महासचिव धर्मेद्र पांडेय, रंजीत सिंह चौहान, अनिल मिश्रा, प्रवेश भारद्वाज, कालीचरन, रवींद्र प्रताप सिंह धाकरे, संजय जादौन, बसंत शर्मा, मनोज उपस्थित रहे।