टेंडर बॉक्स दोबारा खोलने का ठेकेदारों ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड में 45 करोड़ के टेंडर हासिल करने को मंगलवार को ही काफी हलचल रही। कई ठेकेदारों के टेंडर नहीं पड़ने पर समय बढ़ाया गया, जिसकी शिकायत कुछ ठेकेदारों ने मजिस्ट्रेट से की।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के दबरई स्थित कार्यालय पर 45 करोड़ की लागत के करीब 400 टेंडर डाले जाने की तिथि 27 सितंबर तय थी। टेंडर डालने को कार्यालय के बाहर सत्ताधारी दल से जुड़े ठेकेदार ही अधिक सक्रिय थे। टेंडर डालने के पश्चात काफी ठेकेदार ऐसे थे जो टेंडर डाल ही नहीं सके थे। इसके कारण टेंडर बॉक्स को दोबारा से खोल दिया। टेंडर डालने से जो ठेकेदार वंचित रह गए थे उनको भी मौका दिया गया। टेंडर बॉक्स को दोबारा खोलने की कुछ ठेकेदारों ने नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को जानकारी दी। इस पर उन्होंने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। टेंडर की शिकायतों की सुनकर कार्यालय पहुंचे एक्शईएन संजीव सक्सेना ने बताया कि टेंडर अधिक आएहैं। कोई ठेकेदार वंचित नहीं रहने पाए इसके कारण समय बढ़ाया गया।