फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बकाए पर कनेक्शन काटने गए संविदाकर्मी को पीटा

Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ओटीएस योजना के दूसरे चरण के अंतिम विद्युत विभाग ने बकाएदारों के घर दस्तक दी। मोहल्ला महावीर नगर गली नंबर 10 में बिल जमा न करने पर एक लाइनमैन ने बकाएदार का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद बकाएदार ने संविदाकर्मी के साथ पिटाई कर दी। विद्युत विभाग की टीम ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

महावीर नगर गली नंबर 10 मे संविदाकर्मी सोनू कुमार टीम के साथ बकाएदारों के घर गए। बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए कहा। बकाएदार ने बिल जमा करने से इन्कार कर दिया। ऐसे में लाइनमैन सोनू कुमार ने बकाएदार की केबल को पोल से गिरा दिया। कार्रवाई का विरोध करने के लिए कुछ लोग आ गए। लाइनमैन सोनू कुमार के साथ मारपीट कर दी। मौके पर जेई डोरीलाल भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तब तक पिटाई करने वाले युवक फरार हो गए। जेई डोरीलाल ने बताया कि संविदाकर्मी से पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें