फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और गिर गई दीवार

Fri, 09 Aug 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसूलाबाद में बृहस्पतिवार दोपहर जल जीवन मिशन के तहत बन रहे भवन की दीवार भरभरा कर गिर गई। भवन की दीवार गिरने पर ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के गांव ठार बल्दी स्थित ओवरहेड टंकी के नीचे राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह से बारिश हो रही थी, बारिश बंद होने के बाद धूप निकली तभी दोपहर दो बजे करीब अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के साथ उस पर बना बीम भी नीचे गिर गया। वहीं अन्य दीवारों में भी दरारें आ गईं।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों घरों से बाहर निकल आए। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना नीव खोदे कच्चे में ही दीवार खड़ी कर दी गई। दीवार के साथ बीम गिरने से इंटरलॉक खड़ंजा भी टूट गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में डॉ श्रीकृष्ण, भूरी सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, जय प्रकाश, संजय सिंह, काशीराम, चौकीदार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें