फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ओवरब्रिज निर्माण बना मुसीबत, जैन मंदिर तिराहे पर लगा घंटों का जाम, नगर विोधायक भी जाम में फंसे

Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर सर्विस रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर सर्विस रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। सोमवार को जैन मंदिर तिराहा और आसपास के क्षेत्रों में ऐसा भीषण जाम लगा कि एंबुलेंस से लेकर नगर विधायक तक के वाहन घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे खुराना चौक और गांधी पार्क क्षेत्र में जाम की स्थिति विकराल हो गई। इसी बीच सुहाग नगर की ओर से भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का काफिला जैन मंदिर तिराहे की ओर पहुंचा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी जाम में नगर विधायक मनीष असीजा का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा। एक गंभीर मरीज को लेकर ट्रामा सेंटर जा रही एंबुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन जाम के कारण काफी देर तक उसे रास्ता नहीं मिल सका।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं। व्यवस्था संभालने वाले ही गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। व्यापारियों और आम लोगों का कहना है कि प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश और सड़क पर निर्माण सामग्री बिखरी होने से स्थिति और खराब हो रही है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक निर्माण कार्य चल रहा है, तब तक यातायात को सुचारू बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें