फिरोजाबाद। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवाहित नदियों एवं माइनरों पर बनी पुलिया व पटरियों की दशा सुधारी जाएगी। सिंचाई विभाग ने 198 पुलिया चिन्हित की हैं। इसके लिए लगभग 5 करोड़ 58लाख रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
सड़क हादसों का कारण बनने वाली ग्रामीण क्षेत्र की टूटी-फूटी पुलिया व नहर की पटरियों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज क्षेत्र में नहरों व माइनरों पर स्थापित 198 पुलिया व पटरियों को चिन्हित किया है। सर्वाधिक जीर्णोंद्धार 57 पटरियां जसराना एवं टूंडला ब्लॉक क्षेत्र में बहने वाली नदी व हाथरस ब्रांच के माइनरों पर चिन्हित की हैं।
इन सभी पटरी व पुलिया की मरम्मत को कुल 05 करोड़ 58 लाख रुपये का बजट भी मंजूर किया गया है। एक्सईएन सिंचाई खंड फिरोजाबाद जितेंद्र कुमार के बताया कि नहर व माइनरों पर बनी पुलिया व पटरियों का जीर्णोद्वार शासन की प्राथमिकता है। इस कार्य को आगामी 31 मार्च से पूर्व पूर्ण कराया जाना है।
नहरों की सिल्ट सफाई के लिए भी तैयार हो रही कार्य योजना
जिले में बहने वाली नदी व माइनरों में पानी का प्रवाह सुचारु रखने के लिए सिंचाई विभाग ने कार्य योजना तैयार कराना शुरू कर दिया है। जिन जगहों पर नहर व माइनरों में अध्याधिक शिल्ट जमा है।उ न जगहों को चिन्हित कराया जा रहा है।