फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भूमि प्रकरण में राजीनामा न करने पर शिकायतकर्ता को मिलने लगीं धमकियां

Sat, 20 Jul 2024 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। भूमि को कब्जामुक्त कराने के बदले लाखों रुपये लेने एवं भूमि का इकरारनामा कराने के मामले में पीड़ित को अब धमकियां मिलने लगी हैं। पीड़ित ने अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद के नाम शपथ पत्र पर नोटरी कराते हुए मामले की शिकायत तत्कालीन अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ की है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत मुहम्मदपुर नई बस्ती नवादा के मौजा जिजौली में दीप चंद्र का खेत है। जिस पर पिछले काफी समय से कब्जा हो रखा है। अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए पीड़ित ने तहसील शिकोहाबाद में तत्कालीन उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके चलते उसे संविदा पर कार्यरत हर्ष कुमार निवासी गांव रीठरा से बात करने के निर्देश दिए थे। पीड़ित के अनुसार हर्ष कुमार ने भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए उप जिलाधिकारी का नाम लेकर कुल 15 लाख रुपये की मांग की थी।
पीड़ित ने चार लाख रुपये दिए थे। शेष रकम की गारंटी बतौर उसकी भूमि का इकरारनामा करा लिया था। इसके बाद अधिकारी का स्थानांतरण हो गया था, जिसके चलते पीड़ित की भूमि कब्जा मुक्त नहीं हो सकी और उसके द्वारा दिए गए रुपये भी फंस गए। रुपये एवं इकरारनामा निरस्त कराने की बात करने पर हर्ष कुमार ने अधिकारी के ऊपर सभी बातें डालते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया था। इसके चलते पीड़ित ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद को मामले की शिकायत शपथ पत्र पर तत्कालीन अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ की थी। इसकी जांच अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद ने करते हुए पीड़ित के बयान भी दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार इस मामले की शिकायत करने के बाद उस पर लगातार राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बीते बृहस्पतिवार को कुछ लोग स्कॉर्पियो कार लेकर उसके घर पर पहुंचे। जिन्होंने राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया साथ ही धमकी भी दी। जिससे पीड़ित और उसका परिवार खौफजदा है। उसने इस मामले की शिकायत अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद को शपथपत्र पर नोटरी करवाते हुए तत्कालीन अधिकारी एवं संविदा कर्मचारी के खिलाफ की है। उसने जिला प्रशासन से न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें