फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को दी जाए 20 से 22 घंटे तक विद्युत सप्लाई

Thu, 21 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने डीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें विद्युत समस्या के निदान के लिए शहर में 20 से 22 घंटे तक सप्लाई दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा शहर में अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बिजली कटौती के कारण जनपद में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वर्तमान में बमुश्किल आठ-दस घंटे सप्लाई मिल रही है। विद्युत विभाग द्वारा शहर में 20 से 22 घंटे सप्लाई दी जाए, जिससे आम जनजीवन प्रभावित न हो। जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी ने कहा कि शहर में पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाए। शहर के जिन क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है, वहां पाइप लाइनों को दुरुस्त कराया जाए। पूर्व सभासद अशोक दिवाकर ने कहा कि गरीब आदमी राशन कार्डों के लिए परेशान है। गरीबों के राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद सत्या बहन, बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मसिंह यादव, प्रदेश सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग, संदीप तिवारी, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, नुरुलहुदा लाला राइन, सौरभ पोरवाल, अरशर कुरैशी, सुबूर अली शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें