फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार नाले में गिरी

Tue, 12 Aug 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नाले में गिरी कार को क्रेन से निकलवाते आसपास के लोग। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके में झील की पुलिया के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एक कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कार में फंसे हुए लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

एटा में अवागढ़ निवासी राजीव जैन और उनकी पत्नी चिकित्सक को दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। कार बेटा प्रतीक चल रहा था। जलेसर रोड पर झील पुलिया के पास अचानक से कार का टायर फट गया। इसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर नाले में चली गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह कार में फंसे हुए लोगों को दरवाजा खोल कर बाहर निकाला। गनीमत रही कार में बैठे हुए लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि नाले पर पत्थर की रेलिंग लगी होती तो कार नाले में न गिरती। लेकिन टूटी हुई रेलिंग को नगर निगम बनवा नहीं रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में दंपती और उनका बेटा था। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। फिर भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें