फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुंभ जा रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, एक की मौत

Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में जयपुर से चलकर महाकुंभ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस के चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉग साइड पहुंच गई और ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में पास में घूम रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बस के शीशे तोड़कर और आपातकालीन द्वार से सवारियों को घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे राजस्थान डिपो की बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुई। रात 10:30 बजे आगरा से निकलने के बाद ढाबे पर सभी ने खाना खाया। इसके बाद हाईवे से होते हुए रोडवेज बस अपने गंतव्य की ओर दौड़ रही थी। रात 12:45 बजे सभी श्रद्धालु सो रहे थे। उसी दौरान मक्खनपुर थाना क्षेत्र में घुनपई के निकट चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराने के बाद इटावा की ओर से आ रहे ट्रक में घुस गई। तेज आवाज के साथ सभी श्रद्धालुओं की नींद खुली तो एक दूसरे को घायल अवस्था में देखकर चीखपुकार मच गई। बस और ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीर बस के शीशा तोड़कर श्रद्धालुओं को निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के अलावा एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर चंचल त्यागी भी पहुंच गईं। हादसे में ट्रक चालक, क्लीनर सहित रोडवेज बस में बैठे 27 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि हादसे के वक्त पास में घूम रहा व्यक्ति के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार सुबह सभी अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें