फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रेमी ने प्रेमिका की अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्रेम संबंधों में युवती की ली गईं अश्लील तस्वीरों को युवक शादी के बाद वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस घटना की शिकायत युवती ने अपने पुराने प्रेमी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद की युवती कुछ समय पूर्व शिकोहाबाद के एक विद्यालय में पढ़ती थी। इस दौरान युवक से दोस्ती के बाद प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक ने दोस्ती का हवाला देकर युवती को अपने गांव बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके अश्लील फोटो ले लिए। वर्ष 2023 में युवती की शादी हो गई। फोटो वायरल की धमकी देकर युवक ने महिला से सोने की चेन ले ली। चेन वापस मांगने पर युवक ने युवती के अश्लील फोटो ससुराल भेजने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर लवकेश निवासी हरगनपुर थाना नसीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें