फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डिप्टी सीआईटी की पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला

Thu, 16 Oct 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर में तैनात रेलवे के डिप्टी सीआईटी की पत्नी का शव रेलवे आवास में पंखे पर चुनरी के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजन को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शहर के नगला मस्जिद निवासी धर्मेंद्र सिंह रेलवे में उप ट्रेन टिकट निरीक्षक (डिप्टी सीआईटी) के पद पर कानपुर में तैनात हैं। वह रेलवे रेस्टकैंप कॉलोनी के आवास संख्या 433/ए परिवार सहित रहते हैं। बुधवार सुबह कानपुर में ड्यूटी पर थे। घर में उनकी 30 वर्षीय पत्नी नीतू और दो बच्चे थे। सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। दोपहर एक बजे करीब नीतू घर पर अकेली थी। उन्होंने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद पड़ोसी उनके घर पर गए तो नीतू पंखे पर लटकी हुई थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने नीतू को फंदे से नीचे उतारा तथा परिजन को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि नीतू की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। उसका मायका आगरा कागारोल के अकोला में है। पिता आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर झांसी में तैनात हैं। घटना के पीछे गृह क्लेश को कारण बताया जा रहा है। मृतका अपने पीछे सात वर्षीय एक बेटा द्रोण और पांच वर्षीय बेटी हर्षिता को बिलखते छोड़ा है। पड़ोसियों ने बताया कि महिला अधिकतर अपनी मां से बात किया करती थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



पड़ोसियों ने डायल-112 पर सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अंदर से कुंदी खुली हुई थी। शव फंदे पर लटका हुआ था। खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरीश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें