फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली की पूजा करके घर से निकले युवक का शव नाले में मिला

Tue, 10 Nov 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घटना के बाद घर पर विलाप करते परिजन एवं अन्य महिलाएं। स्रोत संवाद - फोटो : घटना के बाद घर पर विलाप करते परिजन एवं अन्य महिलाएं। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दिवाली की पूजा करने के बाद पत्नी से 500 रुपये लेकर घर से निकले युवक का शव मैनपुरी तिराहे के पास नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कटरा मीरा निवासी बृजेश चंद्र यादव (32) बड़ा बाजार में हलवाई का काम करता था। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। रविवार की शाम घर पर दिवाली की पूजा करने के बाद पत्नी विनीता से 500 रुपये लेकर घर से निकल गया, जोकि पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह युवक का शव मैनपुरी तिराहे के पास नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने नाले में पड़े शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची युवक की मां सरला देवी ने युवक की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। जिसने पुलिस को बताया कि बृजेश रविवार को दिवाली की पूजा करने के बाद घर से कहीं चला गया था। उसका अपनी पत्नी विनीता देवी से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। सीओ जयबिंद गुप्ता का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इस घटना में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें