फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिर से बस स्टैंड का बदलेगा स्वरूप, रुका करेंगी बसें

Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। लंबे समय से बंद पड़े बस स्टैंड का फिर से कायाकल्प होगा। जर्जर टिनशेड, शौचालयों को तोड़कर बस स्टैंड को नया रूप दिया जाएगा। सड़क पर रोडवेज बसों को खड़ा कर यात्रियों को उतारने व चढ़ाने के दौरान लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसको लेकर शुक्रवार को एसडीएम रोडवेज अधिकारियों ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने दो दिन पूर्व सुभाष चौराहे का आकस्मिक निरीक्षण किया था। सुभाष चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने बस स्टैंड को दूसरी जगह स्थापित कराने अथवा इसको फिर से चालू कराए जाने के दिशा निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश को लेकर शुक्रवार दोपहर दो बजे एसडीएम डाॅ. गजेंद्रपाल सिंह, एआरटीओ फिरोजाबाद सुरेश यादव तथा रोडवेज बस स्टैंड के मैनेजर बस स्टैंड में निरीक्षण करने पहुंचे।
एसडीएम ने लेखपालों की टीम से बस स्टैंड की पैमाइश कराई। जांच में पता चला कि बस स्टैंड की जमीन काफी है, लेकिन अव्यवस्थित होने की वजह से उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के लिए जगह की कवायद बहुत दिनों से चल रही थी, लेकिन जगह नहीं मिल पा रही थी। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान बस स्टैंड को सुधार कर जगह बनाई जाए और जाम की स्थिति से निपटा जाए। बस स्टैंड की जर्जर टिनशेड और शौचालय को तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही बस स्टैंड के सामने जो ठेल आदि लगते हैं उन्हें हटाया जाएगा। बस स्टैंड में ही बसों को खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें