फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अग्रसेन महोत्सव संपन्न

Wed, 05 Oct 2016 12:33 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अग्रसेन महोत्सव संपन्न - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के 5140वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। सोमवार रात भजन संध्या का आयोजन पालीवाल हाल में किया गया। देर रात तक श्रोता भजनों को सुनकर भावविभोर होते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी के चित्र पर मुख्य अतिथि समाजसेवी उमशंकर पप्पू एवं विवेक बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद वृंदावन धाम से आए शालिनी ग्रुप के कलाकारों ने धार्मिक कार्यक्रमों की मंचीय प्रस्तुति देकर दर्शकों को मोहित कर दिया। मंचीय कार्यक्रम के दौरान वृंदावन धाम एवं मथुरा से आए कलाकारों ने अग्रसेन के जीवन चरित्र पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। कलाकारों ने दर्शाया कि महाराजा अग्रसेन क्षत्रिय वंश में जन्मे। उन्होंने भगवान श्रीराम की पीढ़ी में सूर्यवंशी कुल के महाराजा वल्लभ के घर जन्म लिया। नृत्य नाटिका में दिखाया गया कि वह क्षत्रिय होते हुए भी पशु बलि के खिलाफ थे। मंचीय कार्यक्रम के दौरान कलाकार राकेश गोस्वामी ने चरकुला नृत्य, दीपक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद कृष्ण सुदामा पर आधारित नृत्य नाटिका, भगवान कृष्ण की होली, हनुमानजी की झांकी को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले एससी अग्रवाल, झब्बूलाल अग्रवाल, रविंद्र बंसल, रमेश बंसल, कन्हैया गोयल, बृजेश्वर प्रसाद बंसल, कन्हैया गोयल, अनुग्रह गोपाल, मोरमुकुट बंसल, ग्रीश बंसल, राकेश अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विशेष सहयोगी संस्थाओं को अजय अग्रवाल, नरेश बंसल, वीरेंद्र बंसल ने सम्मानित किया। समारोह में अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें