तहसीलदार के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल शनिवार को छठवें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने ने चेतावनी दी यदि सोमवार तक प्रशासन निर्णय नहीं लेता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, तहसील में कोई भी कार्य न होने से से वादकारी और बैनामा कराने वाले खासे परेशान रहे।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवकता रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं की मांग को नहीं मान रहा है। ऐसे में जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अध्यक्ष सुभाष बाबू बघेल ने कहा कि प्रशासन को अधिवक्ताओं की मांग को हर हाल में मानना पड़ेगा अन्यथा हड़ताल उग्र रूप लेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार रामअवतार वर्मा के स्थनांतरण की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। अधिवक्ताओं, टाइपिस्ट, बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर आदि सभी ने एकजुट होकर सोमवार से आंदोलन को नई रणनीति के तहत करने पर सहमति जतायी। इस दौरान वेद प्रकाश भारद्वाज, रुमाल सिंह यादव, अशोक यादव, संजीव दीक्षित, चंद्रेश उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, चौब सिंह आर्य, सलीम खां, मुकेश यादव, संतोष कुमार माहौर, दिनेश शर्मा, अनिल कुमार वर्मा, मुकेश सोलंकी, रघुवीर सिंह राजपूत, उमाशंकर निषाद, रामवीर सिंह, सुभाष शर्मा, रंजीत संह आदि उपस्थित रहे।