फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी दबोचा

Wed, 10 Dec 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- थाना दक्षिण पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 18 नवंबर को दर्ज की थी प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में करीब 22 दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं, पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना लाइनपार क्षेत्र निवासी पीड़िता वर्तमान में गाजियाबाद में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तीन वर्ष पूर्व धर्मवीर उर्फ विशाल यादव निवासी मोहल्ला कोटला स्टेशन रोड थाना दक्षिण के संपर्क में आई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद अलग-अलग स्थान और शहरों में बुलाकर शोषण किया। विरोध करने पर पीड़िता को धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर थाना दक्षिण में 18 नवंबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया आरोपी को माता मंदिर वाली गली मोहल्ला कोटला से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें